मऊसहानिया में विरासत महोत्सव की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट

छतरपुर जिले के मऊसहानिया में बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय विरासत महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस विशेष आयोजन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 18 जून को मऊसहानिया आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम जी.एस. पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट और आम नागरिकों की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रशासन का उद्देश्य है कि मुख्यमंत्री के दौरे और महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो तथा आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन छतरपुर और महाराजा छत्रसाल महोत्सव विरासत समिति के संयुक्त तत्वावधान में 17 एवं 18 जून को आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत, लोककला और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान शौर्यपीठ, मऊसहानिया में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश और देश के प्रतिष्ठित कलाकार लोकगायन, लोकनाट्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन के माध्यम से बुंदेलखंड की गौरवशाली संस्कृति और वीरता की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

विरासत महोत्सव की खास बात यह होगी कि मंच से शौर्य, पराक्रम और सांस्कृतिक गौरव की कहानियां जीवंत होती दिखाई देंगी। दोनों दिनों में शाम 7 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे और आम नागरिकों के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इस सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कारण मऊसहानिया इन दिनों पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

  • cm-mohan-yadav-proposed-visit-mau-sahania-virasat-mahotsav-chhatarpur
gaurav singh rajput

gaurav singh rajput

Related Posts

आज का पंचांग 8 अगस्त 2026: रोहिणी व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग और राहुकाल का समय

आज शनिवार, 8 अगस्त 2026 को श्रावण मास के…

आगे पढ़ें
छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत, लापरवाही पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी निलंबित

छिंदवाड़ा।भरत चांडक| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा