कुशीनगर में ₹450 करोड़ की लागत से आकार ले रहा महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय: सीएम योगी ने किया निरीक्षण, इसी सत्र से शुरू होंगे दाखिले

कुशीनगर:  पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों के जीवन में बदलाव लाने और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से कुशीनगर में बन रहा महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय क्षेत्र के विकास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह विश्वविद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र होगा, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीक को गांव-गांव तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि इस परियोजना को तय समय सीमा में पूरा कर आगामी सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय को जल्द शुरू करने के लिए शुरुआती चरण में अस्थायी व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि छात्रों का दाखिला समय पर शुरू हो सके। इसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से वैकल्पिक भवन या व्यवस्था तैयार की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन की तकनीक उपलब्ध कराना और उनकी आय में कई गुना वृद्धि करना है।

ये बी पढ़े – योगी सरकार की पहल से सिविल सेवा का सपना होगा साकार: आईएएस/पीसीएस की निशुल्क कोचिंग के लिए 18 जून तक आवेदन, 5 जुलाई को होगी परीक्षा

मुख्यमंत्री ने कुशीनगर के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि यह जिला अब पिछड़ेपन की छवि से बाहर निकलकर तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में अपराध और माफियागिरी पर नियंत्रण पाया गया है और अब यहां शांति और विकास का माहौल है। इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी पर भी प्रभावी नियंत्रण किया गया है।

उन्होंने कहा कि कुशीनगर अब नए विकास मॉडल के रूप में उभर रहा है, जहां मेडिकल कॉलेज, प्रौद्योगिकी संस्थान, फोरलेन और हाईवे नेटवर्क जैसी बड़ी परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। गोरखपुर-सिलीगुड़ी मार्ग और देवरिया-कुशीनगर फोरलेन जैसी परियोजनाएं क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगी। इससे न केवल यातायात आसान होगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कुशीनगर में पहले से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मौजूद है और भविष्य में नई हवाई सेवाओं के विस्तार से यह क्षेत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से यहां प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय पूर्वी यूपी में कृषि शिक्षा और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे आने वाले वर्षों में किसान तकनीकी रूप से अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनेंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद विजय दुबे, सांसद रवि किशन और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – योगी सरकार में गांवों को मिली नई पहचान: यूपी की 57,694 पंचायतों में ग्राम सचिवालय स्थापित, AI मॉडल से होगी खर्चों की निगरानी

  • cm-yogi-adityanath-inspected-mahatma-buddha-agriculture-university-kushinagar]
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना