
भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) कार्यालय के बाहर डीएलएड (D.El.Ed.) द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने नारेबाजी करते हुए दूसरे वर्ष का परिणाम जल्द घोषित करने की मांग उठाई।
रिजल्ट में देरी से भविष्य प्रभावित होने की चिंता
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि लंबे समय से परिणाम घोषित नहीं होने के कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। उनका कहना है कि रिजल्ट में देरी से आगे की पढ़ाई, प्रवेश प्रक्रिया और रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं।
जल्द परिणाम घोषित करने की मांग
विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों को अपनी मांगों से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मंडल प्रशासन के फैसले का इंतजार
प्रदर्शन के बाद अब विद्यार्थियों की नजर माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्णय पर है। समाचार लिखे जाने तक मंडल की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
यह भी पढ़े: महाकाली मंदिर परिसर में स्वच्छता नुक्कड़ सभा: नागरिकों ने लिया स्वच्छ खुरई का संकल्प
- d-el-ed-second-year-students-protest-for-result-at-mp-board-bhopal









