डबरा में लापता युवक सूर्यभान रावत का दुःखद अंत: सिंध नदी में मिला शव

डबरा/ग्वालियर। डबरा क्षेत्र के अरुसी गांव के निवासी सूर्यभान रावत की लापता होने की घटना का दुखद अंत हुआ। चार दिनों की लगातार खोज और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शनिवार को उनका शव सिंध नदी से लगभग एक किलोमीटर दूर स्टॉप डैम की दीवार के पास मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ब्रांडवामी को मिली जानकारी के अनुसार सूर्यभान रावत 25 मार्च की सुबह बिना किसी सूचना के मोटरसाइकिल लेकर घर से निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, जिस दौरान सिंध नदी के पुल पर उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली। यह मामला संदिग्ध बन गया और पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा सर्च ऑपरेशन

थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सिंध नदी में गहन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने हाईवे और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की, जिसमें सूर्यभान को पुल पर अकेले टहलते हुए देखा गया था। लगातार चार दिन की खोजबीन के बाद, शनिवार को सूचना मिली कि एक शव स्टॉप डैम की दीवार पर अटका हुआ है। पुलिस और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहचान की, जिसमें शव की पुष्टि सूर्यभान रावत के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच अभी जारी है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर इसे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – डबरा: दूध खो धाम; आस्था का नया केंद्र, महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

  • dabra-missing-man-body-found-sindh-river
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    डबरा: दूध खो धाम; आस्था का नया केंद्र, महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    डबरा: शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर गिजोर्रा के जंगलों में स्थित दूध खो धाम इन…

    आगे पढ़ें
    डबरा: नगर पालिका में भ्रष्टाचार पर सख्त रुख; सीवरेज प्रोजेक्ट शुरू होने की मिली राहत

    डबरा: डबरा नगर पालिका में आज का दिन काफी अहम और हलचल भरा रहा। एक ओर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धर्मांतरण के खिलाफ केंद्र में बने कड़ा कानून: राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की मांग

    धर्मांतरण के खिलाफ केंद्र में बने कड़ा कानून: राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की मांग

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?