
दमोह: हटरी गांव स्थित चौंसठ योगिनी माता धाम में चैत्र नवरात्रि की नवमी पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तजन विधि-विधान से जवारा विसर्जन करने पहुंचे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।
इस दौरान बुंदेलखंड की पारंपरिक “भाव खेल” भी देखने को मिला, जिसमें श्रद्धालु गालों में लोहे के बाने छिदवाते और हाथों में प्रज्वलित ज्वाला खप्पर लेकर शक्ति का प्रदर्शन करते नजर आए। सैकड़ों श्रद्धालु मीलों दूर से दंडवत यात्रा कर माता के दरबार पहुंचे।
जवारा विसर्जन का भव्य चल समारोह और भक्तों का अद्भुत उत्साह इस आयोजन को आस्था और परंपरा का प्रमुख केंद्र बना गया।
ये भी पढ़े – बनवार: मां मटैना शक्ति धाम में नवरात्रि की नवमी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
- damoh-chaunsath-yogini-dham-navami-celebration









Comments are closed.