दमोह: गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने हजारों लोग सड़कों पर उतरे, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

दमोह: गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर सोमवार दोपहर दमोह शहर में विशाल रैली निकाली गई। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में गौ सेवक, महिलाएं, युवा और धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए।

रैली की शुरुआत पुराने थाना परिसर से हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। यहां से श्रद्धालु जयघोष करते हुए करीब तीन किलोमीटर पैदल मार्च कर सागर नाका स्थित तहसील कार्यालय पहुंचे। तेज गर्मी के बावजूद लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। रास्ते में कई स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा पेयजल और जलपान की व्यवस्था की गई।

राधा रमण मंदिर की भजन मंडली ने भक्ति गीतों और कृष्ण धुनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु नाचते-गाते और गौ माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।तहसील परिसर में वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक नेमा ने सभी को गौ संरक्षण और सेवा की शपथ दिलाई। इसके बाद विक्रांत गुप्ता ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन का वाचन किया, जिसे तहसीलदार रॉबिन जैन को सौंपा गया।

ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौशालाओं के संरक्षण हेतु ठोस नीति बनाए जाने की मांग की गई।

ये भी पढ़े – बटियागढ़ में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की जान गई

  • damoh-cow-protection-mass-rally-latest-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना