बटियागढ़ में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की जान गई

दमोह-छतरपुर हाईवे से जुड़े बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बकायन-फुटेरा मार्ग पर सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो युवक पेड़ से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

फुटेरा कला गांव निवासी दीपक पिता मनु अठ्या (24) और अजय पिता परशराम रैकवार (28) बाइक से टीकमगढ़ जिले के घुवारा गांव शादी समारोह में जा रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों गांव से निकले थे।

ये भी पढ़े – दमोह-कटनी हाईवे पर कार पलटी, किशोरी समेत दो की मौत, चार गंभीर घायल

हनुमान मंदिर के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपक अठ्या के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां मृतक युवक की मां बेटे को देखकर बेसुध हो गई। अस्पताल में चीख-पुकार का माहौल बन गया।फुटेरा चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े – दमोह में भतीजे ने चाचा की पत्थर पटककर हत्या, खेत में सोते समय किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

  • damoh-batiyagarh-road-accident-marriage-going-youth
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में