
मैहर: अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अशोक वर्णवाल रविवार को मैहर जिले के भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मैहर में प्रस्तावित 100 बिस्तरीय अस्पताल के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण कर उसकी उपयुक्तता का जायजा लिया।
इसके बाद एसीएस ने सिविल अस्पताल मैहर का निरीक्षण किया, जहां अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया। स्थिति से नाराज होकर उन्होंने सफाई कार्य देख रही ठेका एजेंसी को तत्काल बदलने के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य श्रीमती अवधिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, एसडीएम दिव्या पटेल और सिविल सर्जन डॉ. आर.एन. पांडे उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े – मैहर कलेक्टर सख्त: सीएम हेल्पलाइन में खराब प्रदर्शन पर नोटिस जारी
- maihar-acs-ashok-varnwal-inspects-100-bed-hospital-site-cleanliness-issue








