दमोह और पन्ना मार्ग पर स्कॉर्पियो पलटी, चार घायल: दो की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर

दमोह/ आकिब खान: दमोह और पन्ना मार्ग पर हटा थाना क्षेत्र के प्रेमपुरा गांव के पास गुरुवार रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

गढ़ाकोटा से टाइल्स खरीदकर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार चारों घायल पन्ना जिले के सिमरिया निवासी हैं। वे सागर जिले के गढ़ाकोटा से निर्माणाधीन मैरिज गार्डन के लिए टाइल्स खरीदकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान प्रेमपुरा के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।

चार लोग हुए घायल

हादसे में रमेश अहिरवार, पियूष गुप्ता, अशोक जैन और कुंज बिहारी गुप्ता घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

दो घायलों की हालत गंभीर

जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि चारों घायलों को हटा अस्पताल से रेफर कर दमोह जिला अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद अशोक जैन और कुंज बिहारी गुप्ता की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

हटा पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े: बड़ावदा पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल: हत्या का आरोपी गिरफ्तार

 

  • damoh-panna-road-scorpio-accident-four-injured
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना