दतिया में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में विसर्जन स्थलों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक दिए निर्देश

दतिया: आगामी मिलाद-उन-नबी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणपति महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर कलेक्टर भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। जिला प्रशासन की ओर से भी आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया है।

भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

अपर कलेक्टर ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।

इन स्थानों पर होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

बैठक में स्पष्ट किया गया कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कटोरा तालाब, असनई तालाब और करन सागर तालाब में ही किया जाएगा। वहीं लाला के तालाब में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की अनुमति नहीं होगी। नगरपालिका को सभी निर्धारित विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था पर जोर

त्योहारों के दौरान प्रमुख बाजारों, मार्गों और आयोजन स्थलों पर विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। लोगों की सुविधा को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही एमपीईबी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्योहारों से कम से कम दो दिन पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करें। अपर कलेक्टर ने कहा कि त्योहारों के दौरान प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे, ताकि जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे।

ये भी पढ़े –  सेवढ़ा के नवीन पुल पर गोवंश का जमावड़ा, हादसे के बाद भी नहीं चेता प्रशासन; राहगीरों पर मंडरा रहा खतरा

 

  • datia-peace-committee-meeting-milad-un-nabi-janmashtami-ganpati-festival-preparations
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार