उमंग दिवस पर थानों में पहुंचीं छात्राएं, पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ सीखे सुरक्षा के नियम

दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया जिले में उमंग दिवस के अवसर पर छात्राओं को विभिन्न थानों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने के साथ बाल अधिकार, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी ली।

छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

दतिया में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 21 सितंबर 2026 को उमंग दिवस के अवसर पर शासकीय और अशासकीय विद्यालयों की छात्राओं को जिले के विभिन्न थानों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

भ्रमण के दौरान थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को थाने के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कराया। उन्हें पुलिस द्वारा प्रतिदिन किए जाने वाले कार्यों, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सहायता से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी सरल भाषा में दी गई।

बाल अधिकार और सुरक्षा की दी जानकारी

एसडीओपी सेंवढ़ा दिव्या सिंह राजावत ने थाना भगुआपुरा में छात्राओं से संवाद करते हुए बाल अधिकार और बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी असुरक्षित स्थिति में चुप न रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान छात्राओं को गुड टच-बैड टच, छात्राओं की सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में भी समझाया गया।

साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की जा सकती है। वहीं किसी आपातकालीन स्थिति में डायल-112 के जरिए पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।

‘पुलिस से डरने की जरूरत नहीं’

थाना प्रभारियों ने छात्राओं को बताया कि पुलिस और थाना आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए हैं, इसलिए पुलिस से डरने की आवश्यकता नहीं है। छात्राओं को अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या किसी अन्य असुरक्षित स्थिति की जानकारी अभिभावक, शिक्षक अथवा पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से विभिन्न विषयों पर सवाल भी पूछे। पुलिस अधिकारियों ने उनके सवालों के जवाब देकर थाने की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक करने के साथ उन्हें अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा।

  • datia-umang-diwas-girls-educational-visit-police-stations-safety-awareness
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना