मुजफ्फरनगर में बच्चा चोरी के शक में दिव्यांग युवक से मारपीट, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर: शहर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव में बच्चा चोरी के शक में एक दिव्यांग युवक के साथ भीड़ द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़े – गोरखपुर में ज्वैलरी शोरूम में लूट, ज्वैलर की बेटी ने दिखाई बहादुरी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे ई-रिक्शा में बैठाकर रुड़की चुंगी पुलिस चौकी तक ले जाया गया।सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जबकि वीडियो मंगलवार को सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में युवक को पकड़ा था, हालांकि बाद में जांच में स्थिति स्पष्ट होने पर उसे छोड़ दिया गया।सीओ सिटी के अनुसार, वीडियो में मारपीट के स्पष्ट संकेत मिले हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि कानून हाथ में लेने या हिंसा में शामिल पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – कुशीनगर के खड्डा में स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल, MRF सिस्टम फेल, कूड़े से बढ़ा प्रदूषण

  • Differently-abled-youth-assaulted-in-Muzaffarnagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना