शिवपुरी में कचरा डालने का विरोध, नपा के वाहन रोके: वार्ड-16 के रहवासियों को मकानों पर जेसीबी चलवाने की धमकी

शिवपुरी|कुलदीप शर्मा| नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-16 के बड़ौदी क्षेत्र में बुधवार को स्थानीय रहवासियों ने ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर कचरा फेंके जाने का विरोध किया। इस दौरान लोगों ने नगर पालिका के कचरा वाहनों को रोक दिया। इससे कई घंटों तक वाहनों की कतार लगी रही।
रहवासियों का आरोप है कि जब उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड की बाउंड्री के बाहर और मकानों के सामने कचरा डालने का विरोध किया, तो उन्हें मकानों पर जेसीबी चलवाने की धमकी दी गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेंचिंग ग्राउंड पूरी तरह भर चुका है। इसके कारण नगर पालिका के वाहन अब बाउंड्री के बाहर रिहायशी इलाके में कचरा, मृत पशुओं (सुअर और कुत्ते) तथा सीवर का गंदा मलबा फेंक रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

गंदगी के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे रहवासियों के अनुसार, गंदगी के कारण आसपास रहने वाले बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर पालिका अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर कचरा डालना बंद नहीं किया गया और स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से रिहायशी क्षेत्र से गंदगी हटाने और लोगों को राहत देने की मांग की है।

यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

  • Protest against garbage dumping Shivpuri Municipal Council vehicles stopped Ward 16 residents
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना