सीहोर में क्रूरता: ₹70 हजार के कर्ज के लिए पिता को बनाया बंधक, मर्चुरी में लावारिस पड़ी रही मासूम की लाश।

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिला अस्पताल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता अपनी नवजात बेटी की मौत के चार दिन बाद उसका शव लेने अस्पताल पहुंचा। आरोप है कि ₹70,000 के कर्ज के बदले एक रसूखदार किसान ने पिता को बंधक बना रखा था, जिसके कारण वह अपनी तड़पती बच्ची को देखने और उसकी मौत के बाद शव लेने समय पर नहीं पहुंच सका।

जानकारी के अनुसार, आष्टा तहसील के ग्राम हकीमाबाद निवासी रवि रघुवंशी की पत्नी अंजलि ने 24 मार्च को जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया था। प्रसव के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि दूसरी बच्ची का वजन मात्र 1.4 किलो होने के कारण उसे आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया था। 3 मई को इलाज के दौरान दूसरी बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण कोई सूचना नहीं मिल सकी। चार दिन तक शव मर्चुरी में लावारिस पड़ा रहा, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए माता-पिता को देवास जिले के जालेरिया गांव से ढूंढ निकाला।

पीड़ित पिता रवि का आरोप है कि वह किसान मनोज जाट के पास मजदूरी करता है। ₹70,000 का कर्ज होने के कारण उसे और उसके साथी को जबरन रोककर रखा गया था। रवि का कहना है कि यदि उसे समय पर अस्पताल जाने दिया जाता, तो शायद उसकी बच्ची की जान बच सकती थी। इधर, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यू.के. श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची प्रीमैच्योर और अत्यधिक कमजोर थी। पुलिस अब इस मामले में बंधुआ मजदूरी और अवैध रूप से बंधक बनाने के आरोपों की गहनता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़े – सीहोर में ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के वाहन बरामद

  • ehore-news-father-held-hostage-for-debt-newborn-baby-body-abandoned-in-hospital-mortuary
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हार्ट रोड सब्जी मंडी में गंदगी का कचरा बना मवेशियों के जान का संकट, अव्यवस्था पर उठे सवाल

    गुना/ मोहित सोनी : शहर के हार्ट रोड स्थित…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम