‘एक रोटी गाय के लिए’ अभियान में रावतपुरा सरकार महाराज ने नंगे पैर घर-घर पहुंचकर मांगी गौमाता के लिए एक रोटी

सागर: गौमाता की मौन पीड़ा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में गौसेवा के संस्कार को जागृत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक रोटी गाय के लिए’ पुण्य अभियान के अंतर्गत रविवार को रावतपुरा सरकार महाराज ने सागर में नंगे पैर हाथों में झोली लेकर घर-घर पहुंचकर लोगों से गौमाता के लिए एक रोटी देने का आग्रह किया। रावतपुरा सरकार महाराज का यह सेवाभाव देखकर बड़ी संख्या में लोग भावुक नजर आए। नंगे पैर चलकर हाथ में झोली लिए महाराज ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने घर में बनने वाली पहली रोटी गौमाता के लिए अवश्य निकालें और इस सेवा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

मौन जीवों की सेवा का दिया संदेश

अभियान के दौरान रावतपुरा सरकार महाराज ने गौसेवा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गौमाता अपनी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकतीं। उनकी मौन आंखों में छिपी पीड़ा को महसूस करना और उनकी सेवा करना समाज का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गौसेवा के लिए किसी बड़े आयोजन की आवश्यकता नहीं है। घर में बनने वाली एक रोटी भी इस सेवा की शुरुआत बन सकती है। अभियान का उद्देश्य केवल रोटियां एकत्र करना नहीं, बल्कि समाज में गौसेवा की भावना और उस पारंपरिक संस्कार को फिर से मजबूत करना है, जिसमें भोजन से पहले गौमाता के लिए एक अंश निकालने की परंपरा रही है।

काली मंदिर से शुरू हुई सेवा यात्रा

‘एक रोटी गाय के लिए’ अभियान के तहत सेवा यात्रा काली तिगड्डा स्थित काली मंदिर से प्रारंभ हुई। इसके बाद यात्रा छैल बिहारी मंदिर, बीजासेन मंदिर, गणेश घाट, राधा माधव मंदिर, गणेश मंदिर (खिरका) और गंगा मंदिर (रानीपुरा) पहुंची। विभिन्न स्थानों पर रावतपुरा सरकार महाराज ने नागरिकों से संवाद किया और उनसे अपने घर की पहली रोटी गौमाता के नाम निकालने का आग्रह किया। सेवा यात्रा के दौरान लोगों ने अभियान के प्रति अपनी आस्था और सहभागिता व्यक्त की।

‘पहली रोटी गौमाता के नाम’ का संकल्प

अभियान के माध्यम से समाज से एक सरल लेकिन गहरे भाव वाला संकल्प लेने का आह्वान किया जा रहा है- अपने घर की पहली रोटी गौमाता के नाम। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि एक रोटी देखने में छोटी जरूर है, लेकिन किसी भूखे और मौन जीव के लिए वही सबसे बड़ी सेवा बन सकती है। इसी भावना के साथ ‘एक रोटी गाय के लिए’ अभियान के जरिए लोगों को नियमित रूप से गौसेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ये भी पढ़े – सुरखी में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का पैदल जनसंवाद, ₹5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

 

  • ek-roti-gay-ke-liye-abhiyaan-rawatpura-sarkar-maharaj-sagar-gaumata-seva
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर नावरा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वेशभूषा में निकली विशाल रैली; संस्कृति और एकता का दिया संदेश

    बुरहानपुर/राजू सिंह राठौड़ की रिपोर्ट: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर…

    आगे पढ़ें
    गांधी पार्क में क्रिकेट खेलते समय बिजली के खंभे से चिपका युवक, करंट लगने से बेहोश

    शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट:  शहर की हनुमान कॉलोनी निवासी…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?