1,000 KM दूर से बेटी की तलाश में शिवपुरी पहुंचा पिता: पहचान बदलने और बेचने की आशंका जताई

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से करीब 1,000 किलोमीटर का सफर तय कर एक पिता अपनी नाबालिग बेटी की तलाश में शुक्रवार को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। उसने एसपी को आवेदन सौंपकर आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में दी गई शिकायत पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पिता ने आशंका जताई कि उसकी बेटी की पहचान बदल दी गई है और उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

पत्नी बेटी को लेकर शिवपुरी आई, पिता ने लगाए गंभीर आरोप

प्रार्थी नसरत अली ने बताया कि वह वर्तमान में मुंबई में टैक्सी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके अनुसार, वर्ष 2024 में उसकी पत्नी अंजली गुहरैया उर्फ आफरीन बेगम दो बेटों को उसके पास छोड़कर नाबालिग बेटी को अपने साथ शिवपुरी ले आई थी। तब से वह लगातार बेटी की तलाश कर रहा है।

स्कूल में नाम और अभिभावकों की जानकारी बदलने का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शिवपुरी के एक निजी प्ले स्कूल में बच्ची का प्रवेश कराते समय उसका नाम बदल दिया गया। साथ ही स्कूल रिकॉर्ड में कथित रूप से माता-पिता के स्थान पर नाना-नानी के नाम दर्ज करा दिए गए। पिता ने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

2024 की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का दावा

प्रार्थी का कहना है कि वह वर्ष 2024 में भी शिवपुरी आया था, लेकिन पत्नी के परिजनों ने उसे बेटी से मिलने नहीं दिया और कथित रूप से धमकाकर वापस भेज दिया। इसके बाद उसने 20 जून 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बेटी की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

पिता ने आवेदन में दावा किया है कि उसकी पत्नी अपने परिजनों के साथ शिवपुरी के बजरिया क्षेत्र में रहती है। उसने बेटी की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि उसे डर है कि बच्ची के साथ कुछ गलत हो सकता है। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी के परिजनों से उसे जान का खतरा है और पूर्व में उसके साथ अभद्र व्यवहार तथा धमकी भी दी गई थी।

फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर लिया है। मामले में दस्तावेजों और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: बड़ावदा पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल: हत्या का आरोपी गिरफ्तार

 

  • Father travels 1,000 km to Shivpuri in search of daughter fears she might be sold after having her identity changed.
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा