श्रीनगर में 3 दिवसीय युवा एवं खेल मंत्रियों का चिंतन शिविर शुरू, मांडविया-कडसे करेंगी नेतृत्व

श्रीनगर/जम्मू-कश्मीर: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 24 से 26 अप्रैल 2026 तक श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रियों का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा। इस उच्च स्तरीय शिविर का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे करेंगी।

यह चिंतन शिविर केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर खेल प्रशासन और युवा विकास ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें डॉ. पल्लवी जैन गोविल, नितेश कुमार मिश्रा और हरि रंजन राव शामिल रहेंगे।

शिविर में खेलो इंडिया, फिट इंडिया, माय भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे प्रमुख कार्यक्रमों की प्रगति और प्रभाव पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके तहत खेलो इंडिया मिशन की पदक रणनीति, खिलाड़ियों के विकास, प्रतिभा पहचान और जमीनी स्तर पर खेल संरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े – एम्स ऋषिकेश: 6वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को मिली डिग्री और पदक, ‘रुद्राक्ष’ पत्रिका का विमोचन

इसके साथ ही प्रस्तावित “खेलो भारत नीति” के माध्यम से केंद्र-राज्य तालमेल बढ़ाने और खेल प्रशासन को पारदर्शी व प्रभावी बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। सुरक्षित और स्वच्छ खेल वातावरण तथा खेल सामग्री निर्माण तंत्र को सुदृढ़ करने जैसे विषय भी एजेंडे में शामिल हैं।

युवा मामलों पर आयोजित सत्रों में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, जमीनी स्तर पर युवा क्लबों को सशक्त बनाने, डिजिटल प्लेटफॉर्म माय भारत पोर्टल के माध्यम से सहभागिता बढ़ाने और राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर रहेगा। नेतृत्व विकास, स्वयंसेवा, अनुभवात्मक शिक्षा और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।

तीन दिवसीय यह कार्यक्रम “संवाद से समाधान”, “समाधान से संकल्प” और “आत्मावलोकन” जैसे विषयों पर आधारित रहेगा। इसमें राज्यों की प्रस्तुतियां, सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान, समूह चर्चा और नीति निर्माण से जुड़े सत्र आयोजित किए जाएंगे।

शिविर के दौरान योग सत्र, फिट इंडिया साइक्लोथॉन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिससे सहभागिता और संवाद को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़े – उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

  • fit-india-cyclothon-yoga-events-srinagar-youth-meet-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    संसद हंगामे पर कंगना रनौत का विपक्ष पर हमला: ‘सदन नहीं चलने देना चाहता विपक्ष’, Gen-Z प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर भी जताई नाराजगी

    नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर…

    आगे पढ़ें
    2027 चुनाव से पहले बीजेपी के लिए ब्राह्मण वोट बैंक बना चुनौती? राजनीतिक समीकरणों पर बढ़ी चर्चा

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया