मानपुर नगर परिषद की भर्तियों पर सवाल, 70 नियुक्तियां हुईं पर नल मिस्त्री नहीं; तीन वार्डों में 4 दिन से जल संकट

मानपुर/राकेश दर्दवंशी: उमरिया जिले के मानपुर नगर परिषद में भर्ती प्रक्रिया और पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। नगर परिषद द्वारा 70 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने के बावजूद आज तक एक भी नल मिस्त्री की भर्ती नहीं की गई। इसका असर अब वार्ड क्रमांक 5, 6 और 7 के नागरिकों पर पड़ रहा है, जहां पिछले चार दिनों से कई घरों में पानी का संकट बना हुआ है।

इन वार्डों में अभी भी पंचायतकालीन पुरानी टंकी से जल आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन विस्तार को लेकर लंबे समय से आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। हाल ही में पानी में कीचड़ और छोटे जीव-जंतु आने की शिकायत भी सामने आई थी, जिसके बाद सप्लाई बंद कर दी गई।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर परिषद ने मूलभूत सुविधाओं की बजाय भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकताएं गलत तय कीं। लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष भारती सोनी और सीएमओ राजेंद्र कुशवाहा से जवाब मांगते हुए तत्काल टैंकरों से जल आपूर्ति और स्थायी समाधान की मांग की है।

ये भी पढ़े – उमरिया की जोहिला कॉलरी पर कोयले में मिट्टी मिलाने का आरोप, करोड़ों के घोटाले की शिकायत केंद्र तक पहुंची

  • umaria-manpur-water-crisis-recruitment-question-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना