गढ़ाकोटा से 25 गंभीर मरीज भोपाल रवाना, विधायक गोपाल भार्गव की पहल

सागर: गढ़ाकोटा में विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के निवास “गणनायक” से रविवार को 25 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेजा गया। मरीजों को एम्बुलेंस और विशेष बस के माध्यम से उनके परिजनों सहित रवाना किया गया।

इन मरीजों में हृदय, न्यूरोपैथी, हड्डी रोग सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग शामिल हैं। सबसे संवेदनशील मामलों में दो मासूम बच्चों मानविक (5 माह) और उत्कर्ष (2 माह) को जन्मजात हृदय रोग के इलाज के लिए भेजा गया है। इनके उपचार की जिम्मेदारी वेदिका फाउंडेशन ने ली है। वहीं एक अन्य बच्ची का भी विशेष इलाज कराया जाएगा।

 

भोपाल पहुंचने पर मरीजों और उनके परिजनों के लिए रहने, खाने और अस्पताल तक पहुंचने की व्यवस्था पहले से की गई है। सोमवार से सभी मरीजों का विभिन्न विशेषज्ञ अस्पतालों में इलाज शुरू होगा। विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव में इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए प्रयास जारी रहेंगे।

ये भी पढ़े – खुरई में सनसनीखेज वारदात: महिला डांसर का शव बेड के अंदर मिला, हत्या की आशंका

  • garhakoat-bhopal-serious-patients-transfer-initiative
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना