
गौरिहार/छतरपुर: थाना गौरिहार पुलिस ने जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान” के तहत 32 साल पुराने वर्ष 1994 के गृह भेदन और मारपीट के प्रकरण का फरार आरोपी गिरफ्तार किया। आरोपी पर ₹10,000 का इनामी स्थाई वारंट जिला बाँदा से निष्पादन किया गया।
अभियुक्त मुखिया अहिरवार, पिता राम प्रसाद अहिरवार, निवासी ग्राम करहिया, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर, 31 साल पुराने वर्ष 1995 के हत्या के प्रयास प्रकरण में भी लिप्त था। अभियुक्त को विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस का न्याय पथ अभियान जारी
इस कार्यवाही में एसपी श्री अगम जैन के निर्देशन, एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक रूप नारायण पटेरिया, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, आरक्षक विकास सिंह, शिवम मिश्रा, संदीप पाठक, मुलायम सिंह, दीप सिंह, शेरा सिंह और टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए “न्याय पथ अभियान” लगातार जारी है।
ये भी पढ़े – छतरपुर: वसुंधरा राजे ने बागेश्वर धाम में किए दर्शन, धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद
- gaurihar-police-arrest-32-year-old-case









