गुना में गोपीकृष्ण सागर बांध पर सुरक्षा सख्त, प्रशासन ने जारी किए कड़े निर्देश

गुना: गोपीकृष्ण सागर बांध पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। यह कदम हाल ही में बरगी बांध नाव पलटने की घटना को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना को रोका जा सके। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राघोगढ़ अमित सोनी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार जल संसाधन विभाग को बांध के गहरे जल क्षेत्रों में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए चेतावनी और सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तत्काल अलर्ट सिस्टम सक्रिय करने को कहा गया है। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि लोग अनावश्यक रूप से पानी में न जाएं और तैराकी जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।नगर पालिका राघोगढ़-विजयपुर को बोटिंग व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके तहत बिना लाइफ जैकेट किसी भी पर्यटक को नाव पर सवार होने की अनुमति नहीं होगी। नावों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।इसके अलावा प्रशिक्षित स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों और रेस्क्यू टीम की तैनाती सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इन सभी उपायों का सख्ती से पालन किया जाएगा ताकि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

ये भी पढ़े – ब्रेकिंग न्यूज: गुना में चलती कार बनी आग का गोला, इंदौर का परिवार बाल-बाल बचा; फायर ब्रिगेड देर से पहुंची

  • guna-gopikrishna-sagar-dam-security-guidelines-issued-boating-safety-rules
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर