सागर में जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, दिया सख्त संदेश

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक मिसाल पेश की है। कैंट थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनका शहर की सड़कों पर पैदल जुलूस निकाला। इस कार्रवाई का मकसद साफ था—“अपराधी डरे, जनता निडर रहे” का संदेश देना।

यह घटना गुरु गोविंद सिंह वार्ड की है, जहां 1 मई को 25 वर्षीय अभिषेक जाटव अपने एक परिचित से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों—राजा अहिरवार, अमित, अज्जू और अर्जुन ठाकुर ने उसे घेर लिया।विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अभिषेक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में उसके कंधे, पीठ, गर्दन, कमर और पैर पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे। कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की और रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को उसी इलाके में ले गई, जहां उनका प्रभाव माना जाता था। रेलवे स्टेशन रोड पर जब आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला गया तो बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से समाज में यह स्पष्ट संदेश जाता है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। साथ ही, इससे आम लोगों में सुरक्षा का भाव मजबूत होता है और अपराधियों में भय पैदा होता है।

ये भी पढ़े – जनगणना अभियान: सागर में मकान गणना कार्य ने पकड़ी रफ्तार

  • sagar-knife-attack-accused-parade-police-julus-case-update
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना