गुना पुलिस लाइन में ‘हार्टफुलनेस’ सत्र आयोजित, तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य पर दिया गया प्रशिक्षण

गुना/ मोहित सोनी: आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के मद्देनजर गुना पुलिस लाइन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर केंद्रित विशेष ‘हार्टफुलनेस’ प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के मनोबल, कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन को मजबूत बनाना था।

सकारात्मक जीवनशैली अपनाने से मानसिक शांति

प्रशिक्षण सत्र में हार्टफुलनेस संस्था की प्रशिक्षक रचना शर्मा ने ध्यान और तनाव प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस सेवा अत्यधिक चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है। ऐसे में नियमित ध्यान और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने से मानसिक शांति, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है, जिससे पुलिसकर्मी अधिक प्रभावी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकते हैं।

संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर

सत्र के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दैनिक जीवन में ध्यान को शामिल करने के तरीके बताए गए। साथ ही आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच और सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए मानसिक संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने हार्टफुलनेस मेडिटेशन का सामूहिक अभ्यास किया और तनावमुक्त जीवनशैली के लिए इसे उपयोगी बताया। पुलिस विभाग का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: http://उमरिया के कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR

  • guna-police-heartfulness-mental-health-training-session
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

दतिया उपचुनाव-2026: कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दतिया/संतोष चंसौलिया: दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 के तहत 30 जुलाई को…

आगे पढ़ें
दतिया उपचुनाव-2026: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान तैयारियों की समीक्षा की, वेबकास्टिंग से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक दिए आवश्यक निर्देश

दतिया/संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट:  दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 को स्वतंत्र,…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया