गुरुग्राम हिट एंड रन में चौंकाने वाला खुलासा, पहले कार सवार ने किया थम्स-अप, फिर बाइक सवार को मारी टक्कर

सार
गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर हुई रोड रेज की घटना में घायल बाइक सवार शिवानी चौहान के भाई दीपांकर ने घटना का पूरा क्रम बताया है। उनके मुताबिक, कार सवार ने पहले बाइकर्स के ग्रुप को थम्स-अप किया, फिर गाड़ी की रफ्तार धीमी कर अभद्र इशारे किए और बाइक रोकने की कोशिश की। इसके बाद ओवरटेक करते हुए शिवानी की बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में शिवानी के घुटने, गर्दन, पीठ और हाथों में चोटें आई हैं।

विस्तार

आठ-नौ किलोमीटर तक साथ चलती रही कार

घटना रविवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई गई है। शिवानी चौहान अपने करीब 20-25 बाइकर्स के ग्रुप के साथ गोल्फ कोर्स रोड पर राइडिंग कर रही थीं। परिवार के मुताबिक, ग्रुप ने राइडिंग शुरू करने से पहले कैमरा भी ऑन किया था और सभी सामान्य गति से आगे बढ़ रहे थे।

करीब आठ-नौ किलोमीटर चलने के बाद एक कार तेजी से ओवरटेक करके बाइकर्स के आगे आई। शुरुआत में कार चालक ने ग्रुप की तरफ थम्स-अप का इशारा किया। इसके बाद उसने अचानक अपनी कार की गति कम कर दी। दूरी बनाए रखने के लिए शिवानी ने भी बाइक की स्पीड कम की।

थम्स-अप के बाद किए अभद्र इशारे

परिवार के अनुसार, इसके बाद कार चालक ने अभद्र इशारे करते हुए बाइक रोकने की कोशिश की। शिवानी ने उसे दूर रहने का इशारा किया। उस समय बाइक तीसरी लेन में थी, जबकि कार पहली लेन में चल रही थी।

दीपांकर के मुताबिक, कुछ देर बाद कार चालक ने अचानक ओवरटेक किया और शिवानी की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद शिवानी को चोटें आईं।

राइडिंग गियर के बावजूद आईं चोटें

परिवार ने बताया कि टक्कर काफी तेज थी। राइडिंग गियर पहने होने के बावजूद शिवानी के घुटने में सूजन आ गई। उनकी पीठ और गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव है। बाएं हाथ और दोनों हथेलियों पर भी खरोंच आई है।

घटना के कुछ देर बाद जब उन्हें थोड़ा आराम मिला तो उन्होंने अपने भाई को फोन कर पूरी जानकारी दी। शिवानी ने मामले में कार में सवार सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पिता बोले- बेटी नहीं डरी

शिवानी के पिता रोशन चौहान ने कहा कि घटना के बावजूद उनकी बेटी डरी नहीं है। उनका कहना है कि गलत करने वालों को डरना चाहिए, उनकी बेटी को नहीं। परिवार ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तनाव कम करने के लिए करती थीं बाइक राइडिंग

परिवार के मुताबिक, शिवानी सामाजिक गतिविधियों के साथ अपने पिता के प्रॉपर्टी कारोबार में भी मदद करती हैं। काम के तनाव को कम करने के लिए वह महीने में एक-दो बार दोस्तों के साथ सुबह बाइक राइडिंग के लिए गुरुग्राम जाती थीं।

शिवानी ने करीब छह-सात महीने पहले ही नियमित रूप से बाइक राइडिंग शुरू की थी। सात-आठ महीने पहले उन्होंने करीब साढ़े चार लाख रुपये की अप्रिलिया आरएस 457 बाइक खरीदी थी। वह राइडिंग के दौरान सुरक्षा गियर का इस्तेमाल करती थीं।

2022 में नगर निगम चुनाव भी लड़ चुकी हैं शिवानी

शिवानी चौहान वर्ष 2022 के दिल्ली नगर निगम चुनाव में कालकाजी वार्ड 175 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रह चुकी हैं। उनके सामने भाजपा की योगिता सिंह चुनाव मैदान में थीं।

चुनाव में योगिता सिंह को 7,792 वोट मिले थे, जबकि शिवानी को 6,580 वोट प्राप्त हुए थे।

 

  • Gurugram-Hit-and-Run-Shivani-Chauhan-Car-Rider-Road-Rage-Case
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना