सत्यवती कॉलेज में DUSU चुनाव को लेकर बवाल, दो गुट भिड़े, गाड़ियों में तोड़फोड़

सार

दिल्ली के सत्यवती कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार देर रात छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर वजीरपुर गांव के पास दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर भारत नगर थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने गोली चलने की चर्चा से इनकार किया है।

विस्तार

सत्यवती कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चल रही तनातनी के बीच मंगलवार देर रात छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। बताया गया कि विवाद वजीरपुर गांव के पास बढ़ गया, जहां हंगामे के दौरान दो वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही भारत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने तक झगड़े में शामिल छात्र वहां से निकल चुके थे। मौके पर पुलिस को दो क्षतिग्रस्त वाहन मिले।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सत्यवती कॉलेज के दो छात्रों अंश (19) और भविष्य चौधरी (19) के बीच विवाद की बात सामने आई है। दोनों छात्रों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। मामले की सूचना के बाद क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

घटना के बाद इलाके में गोली चलने की चर्चा भी सामने आई थी। हालांकि, पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस की जांच का मुख्य फोकस झड़प और वाहनों में हुई तोड़फोड़ की परिस्थितियों पर है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को विवाद के पीछे छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों के बीच चल रही तनातनी का संदेह है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर झड़प में शामिल अन्य छात्रों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Satyawati-College-DUSU-Election-Clash-Delhi-Vehicles-Damaged
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना