
ब्रांडवाणी डेस्क/गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुवाहाटी में भव्य रोड शो और जनसभा आयोजित कर असम विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार अभियान की शुरूआत की. रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे शहर में उत्साह और राजनीतिक हलचल देखने को मिली.
अमित शाह ने रोड शो के दौरान मतदाताओं को पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से अवगत कराया। उनका कहना था कि यह अभियान जनता को जोड़े रखने और आगामी चुनाव में मजबूत समर्थन जुटाने के लिए महत्वपूर्ण है। इस रोड शो के साथ ही असम में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। असम विधानसभा चुनाव 2026 में सभी 126 सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़े – महाराष्ट्र: PNG पाइपलाइन विस्तार: ऊर्जा बचत और पर्यावरणीय लाभ की दिशा में बड़ा कदम
- guwahati-amit-shah-roadshow-assam-election-campaign-launch









