ग्वालियर: 500 में से 496 अंक लाकर अनमोल गोयल बने जिला टॉपर, MP मेरिट में चौथा स्थान

ग्वालियर/शाहनवाज़ खान: ग्वालियर के संत चिन्मयानंद पब्लिक स्कूल के छात्र अनमोल गोयल ने मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। दसवीं कक्षा के छात्र अनमोल गोयल ने कुल 500 अंकों में से 496 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का प्रमाण दिया है,उन्होंने इस परिणाम का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।

छात्र अनमोल गोयल ने दसवीं में एमपी में चौथी रैंक हासिल कर ग्वालियर के लिए कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पूर्ण रूप से पापा मम्मी को दिया, जिन्होंने पढ़ाई और खेल को हमेशा से मेरे जीवन में सर्वोपरि रखा जिससे मैंने दोनों जगह एक बेहतर संतुलन बनाया और यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम का सही उपयोग करते हुए उन्होंने केवल यूट्यूब का सहारा लिया, जिससे उन्हें पढ़ाई में बहुत मदद मिली।

छात्र के ताऊ मनोज गोयल ने अनमोल के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ग्वालियर में परिजनों और उनके स्कूल की शिक्षकों की सरहाना कर गौरवान्वित होने की बात कही। अनमोल गोयल की इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी मनोबन बढ़ेगा और उनको प्रेरणा मिलेगी। अनमोल के परिवार और शिक्षकों ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि अनमोल ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है।

  • gwalior-anmol-goyal-district-topper-mp-merit-fourth-position
Brandwaani Desk

Brandwaani Desk

10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’