गौचर भूमि पर कब्रिस्तान का विवाद; भेड़ाघाट में ग्रामीणों के समर्थन में उतरा बजरंग दल, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

जबलपुर/विवेक तिवारी: भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के बिल्हा ग्राम पंचायत में एक विवादास्पद मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत को अपर कलेक्टर द्वारा एक प्रपत्र भेजा गया, जिसमें गांव में कब्रिस्तान निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्तावित स्थान को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है क्योंकि यह भूमि गोचर भूमि के रूप में चिन्हित है।

ग्रामीणों ने किया भारी विरोध

इस निर्णय के खिलाफ ग्राम पंचायत में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि सहायक सचिव ने अपने समाज के कुछ लोगों के साथ मिलकर इस भूमि पर कब्रिस्तान बनाने का प्रस्ताव दिया है, जो नियमों के खिलाफ है।

ग्राम सरपंच का पक्ष

ग्राम पंचायत के सरपंच बृजेश पाठक ने कहा कि इस गांव के केवल 25% लोग कब्रिस्तान निर्माण के पक्ष में हैं, जबकि 75% लोग इसका विरोध कर रहे हैं। आसान शब्दों में सरपंच बृजेश पाठक ने ग्रामीणों को इस कब्रिस्तान निर्माण की जानकरी से अवगत कराया।

विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल की चेतावनी

जबलपुर में भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के बिल्हा ग्राम पंचायत में गौचर भूमि पर कब्रिस्तान बनाने का यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, विवाद की खबर मिलते ही विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी ग्राम पंचायत पहुंचे और उन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच ब्रजेश पाठक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर यथावत स्थिति का जायजा लिया।

हिन्दू सनातन संगठन के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री दिलीप पाठक ने स्पष्ट किया कि यदि गोचर भूमि पर कब्रिस्तान बनाया गया, तो वे इसका ग्रामीणों के साथ हम सब कड़ा विरोध करेंगे।

  • bhedaghat-bajrang-dal-supports-villagers-cemetery-land-dispute
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

आगे पढ़ें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर बंटी राय, किसी ने कहा मनोरंजक तो किसी ने बताया फीकी कॉमेडी

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क़…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे