ग्वालियर: डीडी मॉल के DND रेस्टोरेंट पर आबकारी विभाग की रेड, 70 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

ग्वालियर: शहर में अवैध रूप से शराब परोसने और बिक्री करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने कड़ा अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर Ruchika Chauhan के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत डीडी मॉल स्थित DND रेस्टोरेंट पर दबिश देकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर टीम ने साइंस कॉलेज, मॉडर्न हाई स्कूल, शिवपुरी लिंक रोड और डीडी मॉल क्षेत्र में एक साथ दबिश दी। जांच के दौरान डीडी मॉल स्थित रेस्टोरेंट में अवैध शराब का भंडारण और परोसने का मामला सामने आया।

तलाशी में ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की, सिग्नेचर व्हिस्की, रेड लेबल व्हिस्की, किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर, किंगफिशर अल्ट्रा मैक्स और बडवाइजर बीयर सहित कई ब्रांड की करीब 70 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। साथ ही साइंस कॉलेज और शिवपुरी लिंक रोड के आसपास स्कूल-कॉलेजों के नजदीक संचालित होटल और ढाबों में भी शराब परोसने की शिकायतों पर कार्रवाई की गई।

इन मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) और 36(A) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ग्वालियर आबकारी विभाग का कहना है कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास अवैध शराब बिक्री और परोसने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – ग्वालियर मुरार मिलिट्री एरिया चोरी का पर्दाफाश, आर्मी से बर्खास्त सिपाही जयपुर से गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले

  • gwalior-dd-mall-dnd-restaurant-illegal-liquor-seized-excise-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पुलिस लाइन रतलाम में ‘कणिक बाल उद्यान’ का शुभारंभ, पुलिस परिवार के बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और मनोरंजक माहौल

    रतलाम: पुलिस परिवारों के कल्याण और पुलिसकर्मियों के परिजनों…

    आगे पढ़ें
    सागर में ढाबे पर बिक रही थी अवैध कच्ची शराब, पुलिस ने 15 लीटर अमानक शराब के साथ 20 वर्षीय युवक को पकड़ा

    सागर: जिले में अवैध हथियार, अवैध शराब के विक्रय…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई