ग्वालियर में स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, पोस्टमॉर्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव

ग्वालियर: शहर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड पर बने प्रिंस मामा होटल में स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय मासूम वेद पाल की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस की मौजूदगी में बच्चे के शव को श्मशान घाट से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

देवेंद्र पाल अपने बड़े भाई दिनेश पाल के बेटे वेद पाल और अन्य रिश्तेदारों के साथ होटल में डिनर और पूल पार्टी के लिए गए थे। रात करीब 10 बजे के दौरान जब वेद परिवार के लोगों को नजर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद बच्चे का शव होटल के बड़े स्विमिंग पूल की गहराई में मिला। परिजन तुरंत बच्चे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने रात करीब 12 बजे मासूम को मृत घोषित कर दिया।

घटना को हादसा मानते हुए परिजनों ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे बच्चे के शव को लक्ष्मीगंज श्मशान घाट में दफना दिया था। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने होटल प्रबंधन की जिम्मेदारी और लापरवाही तय करने के लिए पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की।

मंगलवार शाम परिजन गिरवाई थाने पहुंचे और पुलिस से शव निकलवाकर जांच कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए लक्ष्मीगंज स्थित बच्चों के श्मशान घाट से मासूम का शव बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रिंस मामा होटल पहुंचकर घटना स्थल की जांच और होटल प्रबंधन की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, कार सवार 5 बदमाश फरार

  • gwalior-seven-year-old-boy-died-by-drowning-in-swimming-pool-body-exhumed-for-postmortem-prince-mama-hotel-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप