NH 719 पर भीषण हादसा: एलपीजी ट्रक और स्लीपर बस की टक्कर, महिला की मौत, 15 घायल

भिण्ड/ रामपाल कुशवाह: ग्वालियर और इटावा नेशनल हाईवे 719 पर शुक्रवार सुबह बंजारे का पुरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। हादसा एलपीजी गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक और नेपाल से आ रही स्लीपर बस के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ओवरटेक करते समय हुआ भीषण हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक आगे चल रहे ट्रॉला को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्लीपर बस से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रॉला भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।

एक महिला की मौत, 15 यात्री घायल

हादसे में बस में सवार एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है।

ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, कटर से निकाला ड्राइवर

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस के केबिन में फंसे चालक को कटर की मदद से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक के दौरान लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: बड़ावदा पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल: हत्या का आरोपी गिरफ्तार

 

  • Horrific accident on NH 719: Collision between LPG truck and sleeper bus; woman killed, 15 injured
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना