ईरान के नए सुप्रीम लीडर का संदेश: इराक के लोगों का समर्थन याद रहेगा; ट्रंप बोले – ‘या तो मर चुके हैं या बेहद बीमार’

ब्रांडवाणी डेस्क/तेहरान: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को पद संभाले तीन सप्ताह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन वह अब तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। इसी बीच ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार उन्होंने इराक की जनता और धार्मिक नेतृत्व का ईरान के समर्थन के लिए आभार जताया है।

ईरानी नागारिकों को दिया संदेश

ईरानी मीडिया के अनुसार बयाया जा रहा है कि यह संदेश इराक में एक बैठक के दौरान ईरान के राजदूत के माध्यम से पहुंचाया गया, जिसमें इराक के सुप्रीम इस्लामिक असेंबली के स्पीकर भी शामिल थे। संदेश में इराकी धर्मगुरुओं और लोगों द्वारा ईरान के खिलाफ “आक्रामकता” के विरोध में स्पष्ट रुख अपनाने की सराहना की गई है। दरअसल, ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की 28 फरवरी को हुए हमलों के पहले दिन मौत हो गई थी।

ये भी पढ़े – अमेरिका में ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन: ट्रंप प्रशासन के खिलाफ हजारों की भीड़

मोजतबा खामेनेई की सेहत पर अटकल

अमेरिका द्वारा किए गए हमले में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मारे गए थे। इसके बाद मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता बनाया गया।हालांकि पद संभालने के बाद से अब तक मोजतबा खामेनेई केवल लिखित संदेशों के माध्यम से ही सामने आए हैं, जिससे उनकी सेहत और स्थिति को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मोजतबा खामेनेई पर मिलियन डॉलरो का इनाम

वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मोजतबा खामेनेई “या तो मर चुके हैं या बेहद खराब हालत में हैं”, क्योंकि काफी समय से उनकी कोई सार्वजनिक जानकारी सामने नहीं आई है। दूसरी ओर जिनेवा में ईरान के राजदूत का कहना है कि उनकी सार्वजनिक अनुपस्थिति केवल सुरक्षा कारणों से है।इसी बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने मोजतबा खामेनेई समेत 10 ईरानी नेताओं पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम भी घोषित किया है।

ये भी पढ़े – सऊदी अरब: प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले से अमेरिकी E-3 Sentry विमान को गंभीर क्षति; तस्वीरे आई समाने

  • iran-new-supreme-leader-message-support-iraq-people
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गृहयुद्ध की आग में झुलस रहा सूडान: पैरामिलिट्री हमले में 14 लोगों की मौत; बच्चों समेत कई घायल

    ब्रांडवाणी डेस्क/सूडान/खार्तूम: अफ्रीकी देश सूडान में जारी गृहयुद्ध के बीच दक्षिण कोर्डोफान प्रांत के डिलिंग शहर…

    आगे पढ़ें
    लेबनान में इजरायली सेना की कार्रवाई तेज, लितानी नदी तक पहुंचने की कोशिश; क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात

    ब्रांडवाणी डेस्क/बेरूत/यरुशलम – मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.  इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धर्मांतरण के खिलाफ केंद्र में बने कड़ा कानून: राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की मांग

    धर्मांतरण के खिलाफ केंद्र में बने कड़ा कानून: राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की मांग

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?