ईरान का ट्रंप को सीधा संदेश: जमीनी हमला किया तो अंजाम बेहद खतरनाक होगा

ब्रांडवाणी डेस्क/तेहरान:  ईरान की सेना ने अमेरिका को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी सैन्य मुख्यालय खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल इब्राहिम ज़ोलफकारी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि अगर अमेरिका ने फारस की खाड़ी के द्वीपों पर जमीनी हमला या कब्जे की कोशिश की, तो अमेरिकी सैनिक “फारस की खाड़ी की शार्क का खाना बन जाएंगे।”

ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो करारा जवाब देंगे

ज़ोलफकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के दबाव में हैं और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के “मोहरा” बनकर ईरान के खिलाफ आक्रामक नीति अपना रहे हैं।उन्होंने कहा कि यदि ईरान पर किसी तरह का जमीनी हमला किया गया तो ईरानी सेना उसका करारा जवाब देने के लिए तैयार है और ऐसे हमले का परिणाम हमलावरों के लिए अपमानजनक हार और विनाश होगा।

हजारों अमेरिकी सैनिक ईरान भेजने की तैयारी 

यह बयान ऐसे समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय मीडिया में खबरें चल रही हैं कि अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ईरान के खिलाफ संभावित जमीनी कार्रवाई की योजनाओं पर विचार कर रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, फारस की खाड़ी में स्थित खार्ग द्वीप और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के आसपास सैन्य कार्रवाई की रणनीति तैयार की जा रही है।मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अमेरिका मध्य पूर्व में करीब 10 हजार सैनिक भेजने की योजना पर विचार कर रहा है, हालांकि अभी तक इसकी अंतिम मंजूरी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़े – ईरान के नए सुप्रीम लीडर का संदेश: इराक के लोगों का समर्थन याद रहेगा; ट्रंप बोले – ‘या तो मर चुके हैं या बेहद बीमार’

 

  • iran-trump-ground-attack-warning-dangerous-consequences
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पुतिन के करीबी सर्गेई इवानोव की मौत पर रहस्य, रूस में तेज हुई अटकलें

    रूस के वरिष्ठ राजनीतिक और सुरक्षा तंत्र से जुड़े…

    आगे पढ़ें
    अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर किया हमला, ईरान का पलटवार; सीजफायर उल्लंघन का लगाया आरोप

    मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव तेज हो गया…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें