
ब्रांडवाणी डेस्क/तेहरान: ईरान की सेना ने अमेरिका को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी सैन्य मुख्यालय खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल इब्राहिम ज़ोलफकारी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि अगर अमेरिका ने फारस की खाड़ी के द्वीपों पर जमीनी हमला या कब्जे की कोशिश की, तो अमेरिकी सैनिक “फारस की खाड़ी की शार्क का खाना बन जाएंगे।”
ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो करारा जवाब देंगे
ज़ोलफकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के दबाव में हैं और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के “मोहरा” बनकर ईरान के खिलाफ आक्रामक नीति अपना रहे हैं।उन्होंने कहा कि यदि ईरान पर किसी तरह का जमीनी हमला किया गया तो ईरानी सेना उसका करारा जवाब देने के लिए तैयार है और ऐसे हमले का परिणाम हमलावरों के लिए अपमानजनक हार और विनाश होगा।
हजारों अमेरिकी सैनिक ईरान भेजने की तैयारी
यह बयान ऐसे समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय मीडिया में खबरें चल रही हैं कि अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ईरान के खिलाफ संभावित जमीनी कार्रवाई की योजनाओं पर विचार कर रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, फारस की खाड़ी में स्थित खार्ग द्वीप और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के आसपास सैन्य कार्रवाई की रणनीति तैयार की जा रही है।मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अमेरिका मध्य पूर्व में करीब 10 हजार सैनिक भेजने की योजना पर विचार कर रहा है, हालांकि अभी तक इसकी अंतिम मंजूरी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़े – ईरान के नए सुप्रीम लीडर का संदेश: इराक के लोगों का समर्थन याद रहेगा; ट्रंप बोले – ‘या तो मर चुके हैं या बेहद बीमार’
- iran-trump-ground-attack-warning-dangerous-consequences









