जबलपुर में चाकू से हमला करने का फरार आरोपी गिरफ्तार, 4 हजार रुपये का था इनाम

जबलपुर/शेख सिकंदर की रिपोर्ट: हनुमानताल थाना पुलिस ने मारपीट कर चाकू से हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार बटनदार चाकू भी बरामद किया है।

मारपीट के बाद चाकू से किया था हमला

पुलिस के अनुसार, 13 मई 2026 को जीशान पठान पिता मोहम्मद साबिर, निवासी तालिब शाह चौक के पास, थाना हनुमानताल, के साथ आरोपी नियाज अहमद पिता उस्मान अहमद, उम्र 19 वर्ष, निवासी आजाद नगर मोरिया ने मारपीट की थी। आरोप है कि आरोपी ने जीशान पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। पीड़ित की रिपोर्ट पर हनुमानताल थाना पुलिस ने आरोपी नियाज अहमद के खिलाफ अपराध क्रमांक 330/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला कायम किया और जांच शुरू की।

घटना के बाद से चल रहा था फरार

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की लगातार तलाश और पतासाजी की, लेकिन आरोपी घटना के बाद से ही फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा 4 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई थी।

मुखबिर की सूचना पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कब्रिस्तान के पास आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी नियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार बटनदार चाकू भी जब्त किया है।

आज न्यायालय में किया जाएगा पेश

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को 9 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश पांडे, सहायक उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक साजिद और विनीत की विशेष भूमिका रही।

ये भी पढ़े – जबलपुर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; कब्रिस्तान में छिपाए थे जेवर

 

  • jabalpur-hanumantal-police-arrested-absconding-knife-attack-accused-reward
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आरोन में मंदिर की माफी भूमि की नीलामी पर विवाद, वंशानुगत पुजारियों ने एसडीएम को सौंपी विधिक आपत्ति

    आरोन/गुना (मोहित सोनी की रिपोर्ट): तहसील मुख्यालय आरोन में मंदिर…

    आगे पढ़ें
    सेवा भारती ने महावीरपुरा सेवा बस्ती में लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों महिलाओं की हुई जांच

    गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?