जामनेर में पान की गुमटी से चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 2,250 रुपये नकद बरामद किए

जामनेर/गुना (मोहित सोनी की रिपोर्ट): स्थानीय मंडी गेट के पास स्थित एक पान की गुमटी में हुई चोरी की वारदात का जामनेर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई नकदी में से 2,250 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम जामनेर निवासी फरियादी राजू सैनी ने 21 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 20-21 अगस्त की दरम्यानी रात अज्ञात चोर ने पान की गुमटी का कूटर तोड़कर अंदर रखे 3 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

मामला दर्ज होने के बाद एसपी हितिका वासल के निर्देशन, एएसपी प्रशांत सिंह सुमन एवं एसडीओपी जमीलउद्दीन सिद्दीकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोज मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 24 अगस्त को घेराबंदी कर आरोपी अंधेर सिंह जादौन (45) निवासी जामनेर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 2,250 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के अनुसार, चोरी की गई शेष राशि वह खर्च कर चुका था। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, उपनिरीक्षक जगदीश जाटव, प्रधान आरक्षक धीरज सिंह, गिरजेश मीना, अवधेश पांडे तथा आरक्षक गजेन्द्र, पंजाब सिंह और शिवकुमार निगम की सराहनीय भूमिका रही।

ये भी पढ़े – गुना: सेवा भारती के संस्कार केंद्रों के 76 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

 

  • jamner-paan-shop-theft-case-solved-accused-arrested-cash-recovered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीकमगढ़ में युवासंगम मेले में 158 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, 3 का अप्रेन्टिसशिप के लिए चयन

    टीकमगढ़। धर्मेंद्र सिंह लोधी|  युवाओं को रोजगार और अप्रेन्टिसशिप…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

    CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हर संभाग-जिले में होगा ‘कृषि नवाचार संवाद’, युवाओं को खेती में मिलेंगे नए अवसर

    CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हर संभाग-जिले में होगा ‘कृषि नवाचार संवाद’, युवाओं को खेती में मिलेंगे नए अवसर

    मध्य प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 1 से 3 सितंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

    मध्य प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 1 से 3 सितंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

    ‘मनु को जानना है तो वेद-पुराण पढ़ें’, राहुल गांधी के बयान पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला, नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही पर भी उठाए सवाल

    ‘मनु को जानना है तो वेद-पुराण पढ़ें’, राहुल गांधी के बयान पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला, नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही पर भी उठाए सवाल