इंदौर जलसंकट पर जीतू पटवारी का बीजेपी सरकार पर हमला

इंदौर/आदित्य शंकर तिवारी: इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में गहराते जलसंकट को लेकर बीजेपी सरकार, नगर निगम प्रशासन और महापौर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया के बयान का हवाला देते हुए कहा कि अब सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधि भी शहर की खराब जल व्यवस्था से परेशान नजर आ रहे हैं।
पटवारी ने कहा कि “वॉटर प्लस सिटी” कहलाने वाले इंदौर में लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। कई इलाकों में दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं हो रही और टंकियां आधी भर रही हैं, लेकिन सरकार और जिम्मेदार अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने महापौर पर निशाना साधते हुए उन्हें “मजबूरी का महापौर” बताया।

बीजेपी विधायक ने भी जताई नाराजगी

हाल ही में इंदौर के वार्ड 41 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया ने जलसंकट को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि अपने 20 साल के राजनीतिक जीवन में उन्होंने पानी को लेकर इतनी खराब स्थिति कभी नहीं देखी। विधायक ने यहां तक कहा कि अगर वे जनता की जगह होते तो रोज महापौर के घर जाकर बैठते।

वहीं वार्ड 37 में भी पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज रहवासियों ने जलकार्य विभाग के अधिकारियों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि कई क्षेत्रों में तीन-तीन दिन तक पानी नहीं पहुंच रहा, जबकि शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा।

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इंदौर के प्रभारी मंत्री होने के बावजूद शहर की सबसे बड़ी समस्या पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार जनता की परेशानियों से दूर हो चुकी है और जवाबदेही से बच रही है।

  • Jitu Patwari attacks BJP government over Indore water crisis
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना