कासगंज पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर सेल ने 70 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद, ₹24 लाख का माल लौटाया गया

कासगंज: जनपद की साइबर सेल टीम ने खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए देश के पांच अलग-अलग राज्यों से कुल 70 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं जिनकी अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान साइबर सेल ने तकनीकी सर्विलांस, CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग की मदद से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से इन मोबाइलों को ट्रेस किया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और साइबर अपराध क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में साइबर सेल और विभिन्न थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद सोमवार को पुलिस कार्यालय में बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए, जिन्हें अपने खोए हुए फोन वापस पाकर बेहद खुशी हुई।

कई लोगों ने वर्षों और महीनों पहले खोए हुए मोबाइल और उसमें मौजूद डेटा वापस मिलने पर कासगंज पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। पुलिस प्रशासन ने बताया कि खोए हुए मोबाइल की बरामदगी साइबर सेल की प्राथमिकताओं में शामिल है और आधुनिक तकनीक की मदद से लगातार जनता को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़े – कासगंज से युवक को लखनऊ एटीएस ने लिया हिरासत में, पाकिस्तानी एजेंसी से संदिग्ध चैट का आरोप

  • kasganj-cyber-cell-70-missing-mobile-recovery
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू