खंडवा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विवाद, पार्षद का निगम अधिकारियों से बहस

खंडवा/ नितिन झवर: शहर के हजरत खान शाह वली वार्ड स्थित बड़गांव भीला रोड पर नाले के ऊपर बनाई गई पुलिया हटाने की नगर निगम की कार्रवाई के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कार्रवाई के दौरान वार्ड पार्षद और निगम अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कार्रवाई अतिक्रमण हटाने के अभियान

जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से नाले का चौड़ीकरण करते हुए पाइप डालकर बनाई गई पुलिया को हटाया। निगम का कहना है कि यह कार्रवाई अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत की गई।

नमाज पढ़ने के दौरान कार्रवाई

कार्रवाई की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद शब्बीर कादरी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से नाराजगी जताई। वायरल वीडियो में पार्षद यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उनके नमाज पढ़ने के दौरान कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि वे मौके पर मौजूद होते तो निगम कार्रवाई नहीं कर पाता। वीडियो में अधिकारियों से उनकी तीखी बहस भी सुनाई दे रही है।

पक्ष सार्वजनिक करने की मांग

इस बीच हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रांत युवा आयाम प्रमुख माधव झा ने वायरल वीडियो पर आपत्ति जताई है। उन्होंने नगर निगम से पूरे मामले में अपना पक्ष सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि यदि कार्रवाई नियमों के तहत हुई है तो इसकी स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने वायरल वीडियो में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई धमकी भरी भाषा पर प्रशासन से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। नगर निगम की ओर से इस विवाद पर अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

  • khandwa-corporator-video-viral-over-encroachment-removal-dispute
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    भोपाल में 10 किलो चरस तस्करी मामले में तीन दोषियों को 11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

    भोपाल, 3 अक्टूबर 2026: भोपाल की विशेष एनडीपीएस अदालत…

    अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य

    भोपाल, 3 अक्टूबर 2026: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री…

    You Missed

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल