खंडवा में स्वास्थ्य जांच शिविर, 142 छात्राओं व स्टाफ की जांच, एनीमिया पर जागरूकता

खंडवा: नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन युवा रेडक्रॉस इकाई द्वारा किया गया, जिसमें 142 छात्राओं और महाविद्यालय स्टाफ की स्वास्थ्य जांच की गई। प्राचार्य डॉ. विनय जैन ने बताया कि यह शिविर मध्यप्रदेश शासन और उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित किया गया।

शिविर में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकीय दल द्वारा हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। इस दौरान डॉ. सीमा मंडलोई ने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी कई बीमारियों का कारण बनती है, इसलिए समय-समय पर जांच जरूरी है।

शिविर में 90 छात्राओं और 52 स्टाफ सदस्यों ने जांच कराई और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और एनीमिया व सिकल सेल जैसी समस्याओं से बचाव के बारे में जानकारी देना रहा।

ये भी पढ़े – खंडवा में संयुक्त कृषक संगठन का प्रदर्शन, शव यात्रा निकालकर जताया विरोध

  • khandwa-health-camp-girls-college-hemoglobin-check-anemia-awareness
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना