बुरहानपुर में पोषण पखवाड़ा समापन पर जिला स्तरीय पोषण मेला, बालिकाओं को सम्मान

बुरहानपुर: 8वें पोषण पखवाड़ा के समापन अवसर पर परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय पोषण मेले का आयोजन किया गया। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन और कलेक्टर हर्ष सिंह सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गजानन महाजन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बचपन से ही सही आदतों का निर्माण जरूरी है। उन्होंने माताओं को बच्चों को पोष्टिक आहार, अनुशासित दिनचर्या और मोबाइल से दूरी की आदत सिखाने पर जोर दिया। वहीं कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि बच्चों को आयुर्वेद, प्राकृतिक पोषण और पारंपरिक ज्ञान से जोड़ना आवश्यक है, साथ ही अभिभावकों को भी अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में सांसद के भाई की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

कार्यक्रम के दौरान पोषण प्रदर्शनी और पोस्टर प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें मोटे अनाज, चना, सहजन सहित विभिन्न पोषक तत्वों से बने व्यंजन प्रस्तुत किए गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बीटरूट हलवा, चीला, चटनी, इडली और अन्य पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए।

इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत हितग्राही बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और जिले की टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नाट्य प्रस्तुति भी दी गई। आयोजन में सीएमएचओ डॉ. आर.के. वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी भारती अवास्या सहित महिला एवं बाल विकास विभाग का अमला और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में पेट्रोल की किल्लत, सप्लाई ठप होने से लोग परेशान

  • burhanpur-poshan-mela-8th-poshan-pakhwada-closing-event
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना