खंडवा: नगर पालिका आयुक्त ने शहर के झील और रसोई क्षेत्रों का किया निरीक्षण; दिए विकास एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश

खंडवा: नगर पालिका निगम की आयुक्त श्रीमति प्रियंका राजावत ने आज शहर के झीलोद्धान, पद्मकुंड, रामेश्वरकुंड और दीनदयाल रसोई का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान झीलोद्धान में एक माह के भीतर चार फाउंटेन स्थापित करने, मियावाकी पद्धति से पौधारोपण कराने, ऊँची बाउंड्री वॉल बनाने और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से बचाव के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़े – खंडवा: नवकार नगर में नकबजनी का पर्दाफाश; पारधी गैंग के आरोपी गिरफ्तार

पद्मकुंड में कछुओं की सुरक्षा के साथ कुंड की सफाई, गज़ेबो स्थापना, मुख्य प्रवेश द्वार का आकर्षक निर्माण और पूरे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए।

रामेश्वरकुंड में अतिक्रमण हटाने, 7-8 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल निर्माण, ड्रोन से एरियल व्यू तैयार कर क्षेत्र का बेहतर डिजाइन बनाने और मुख्य बावड़ी का पुनर्संरचना कार्य कराने के निर्देश दिए गए।

दीनदयाल रसोई में स्टील फर्नीचर की व्यवस्था, अनुपयोगी प्लास्टिक फर्नीचर का स्टोर में जमा करना, स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करना, पानी की गुणवत्ता जांचना और पर्याप्त प्रकाश एवं रंग-रोगन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त के साथ MIC सदस्य श्री राजेश यादव, कार्यपालन यंत्री श्रीमती वर्षा घिडोड़े, उद्यान प्रभारी श्री मनीष झीले और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – खंडवा: मानव जीवन में संतुलन के लिए योग अपनाना अनिवार्य: डॉ कुलदीप सिंह फरे

  • khandwa-municipality-commissioner-inspects-lake-kitchen-areas-development
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बड़वानी में सीवरेज प्रोजेक्ट में लापरवाही, बिना सेफ्टी किट काम कर रहे मजदूर

    बड़वानी: शहर में 92 करोड़ की लागत से चल रही सीवरेज परियोजना में लापरवाही के कई…

    आगे पढ़ें
    बैतूल में आदिवासियों से मारपीट का आरोप, आदिवासी कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    बैतूल: जिले के मासोद के पास ग्राम खेड़ीरामोशी में आदिवासियों के साथ कथित मारपीट और उत्पीड़न…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर