
खंडवा: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के पालन को लेकर सोमवार को चौकी बोरगांव पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। लिंगी फाटा पर की गई इस कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने इस दौरान कुल 7,500 रुपये का समन शुल्क वसूला। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की समझाइश भी दी गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर और उप पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंधाना दिलीप देवड़ा के नेतृत्व में की गई। अभियान में चौकी प्रभारी अविनाश भोपले सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।
ये भी पढ़े – पुनासा में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन: किसानों और आमजन की समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित
- khandwa-police-crackdown-traffic-violations-15-drivers-penalized









