पुनासा में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन: किसानों और आमजन की समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित

खंडवा/पुनासा – किसानों और आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुनासा में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन का ध्यान क्षेत्र की समस्याओं की ओर आकर्षित किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि पुनासा-मांधाता क्षेत्र के किसान कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। फसलों के उचित दाम नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की।

ये भी पढ़े – खंडवा: कांजा बैड़ा पहाड़ पर मिली मां दुर्गा की प्राचीन प्रतिमा, श्रद्धालुओं का तांता

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर महंगे होने और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध न होने से आमजन परेशान हैं, वहीं बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी से किसान और उपभोक्ता दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा गेहूं और चने की फसल की समर्थन मूल्य पर जल्द खरीदी शुरू करने तथा बिजली वसूली के दौरान पूरे गांव की बिजली बंद नहीं करने की मांग भी उठाई गई। नेताओं ने मांधाता क्षेत्र में आग से नष्ट हुई गेहूं की फसल के नुकसान का किसानों को पूरा मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दिनेश पवार, महेश, अशोक, हीरालाल, नारायण शाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – खंडवा में भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर भव्य रथयात्रा, जैन समाज ने बढ़ाया अहिंसा का संदेश

  • punasa-congress-protest-farmers-public-issues-administration-attention
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक, 10 से 14 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा

    दतिया/राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं…

    आगे पढ़ें
    गढ़ीमलहरा पुलिस की कार्रवाई, 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ…

    आगे पढ़ें

    One thought on “पुनासा में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन: किसानों और आमजन की समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?