
ब्रांडवाणी डेस्क: राज्य की ऊंची पहाड़ियों में हालिया मंत्रिमंडल विस्तार ने सत्ता के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। इस बार न केवल राजनीतिक खिलाड़ी, बल्कि प्रशासनिक अधिकारी भी इस बदलाव की दिशा में नजर रखे हुए हैं। इस कैबिनेट विस्तार में शामिल एक नया मंत्री सीधे तौर पर राज्य के युवा आईएएस अधिकारी के ससुर हैं। यही वह अधिकारी हैं जो फिलहाल एक छोटे जिले में कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि अब दामाद के प्रशासनिक रसूख में बढ़ोतरी सीधे उनके ससुर की राजनीतिक ताकत से जुड़ी है।
कलेक्टर जी के लिए यह समय बेहद अनुकूल माना जा रहा है। विभागीय चर्चाओं के अनुसार, उनका प्रभाव अब सिर्फ जिले तक सीमित नहीं रहेगा। राजधानी की फाइलों में भी उनकी पकड़ और दबदबा महसूस किया जाएगा।ब्रांडवाणी के जानकारी के मुताबिक जल्द आने वाली कलेक्टरों की तबादला सूची में उन्हें किसी बड़े जिले की कमान सौंपी जा सकती है.
ससुर की वापसी और करियर की राह
दिलचस्प बात यह है कि जब आईएएस अधिकारी का विवाह हुआ था, तब भी उनके ससुर राज्य के सत्ताधारी दल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बेहद शक्तिशाली थे। अब एक बार फिर कैबिनेट में उनकी वापसी ने दामाद की प्रशासनिक राह को और अधिक मजबूत और प्रभावशाली बना दिया है।अब सभी की नजरें इस पर टिक गई हैं कि क्या यह पारिवारिक पावर कलेक्टर साहब के करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी या विपक्ष इसे लेकर नया मोर्चा खोलेगा।
- cabinet-expansion-discussion-himalayan-state-political-dynamics






