खंडवा में गौ सम्मान आह्वान अभियान, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा

खंडवा: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को खंडवा में गौभक्तों, संतों और नगरवासियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार महादेव राठौर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में गौशाला संचालक, संतगण और नागरिक मौजूद रहे।

ज्ञापन में भारतीय गोवंश के पुनरुत्थान के लिए एकीकृत केंद्रीय कानून और स्वतंत्र मंत्रालय की स्थापना की मांग की गई। साथ ही गौमाता को राष्ट्रमाता या राष्ट्र आराध्या के रूप में संवैधानिक मान्यता देकर संरक्षण प्रदान करने की मांग उठाई गई।

इसके अलावा गौ तस्करी और गोवध को संज्ञेय एवं गैर-जमानती अपराध घोषित कर दोषियों को कड़ी सजा देने, गोबर, गौमूत्र और दूध आधारित अनुसंधान को बढ़ावा देकर सरकारी खरीदी सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।ज्ञापन में पंचायत स्तर पर नंदीशाला और जिला स्तर पर गौवंश अभ्यारण निर्माण, राजमार्गों पर गौवाहिनी एंबुलेंस व गौ सेवा ट्रामा सेंटर शुरू करने तथा दुर्घटनाग्रस्त पशुओं के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने की बात कही गई।

शिक्षा क्षेत्र में स्कूल पाठ्यक्रम में गौविज्ञान को शामिल करने और गोवंश के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक, स्वास्थ्य एवं आर्थिक महत्व की जानकारी देने की मांग

ये भी पढ़े – खंडवा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद-राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक, 24 जून स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा

  • khandwa-gau-samman-abhiyan-memorandum-gaumata-rashtramata-demand
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना