IPL T20 कोलकाता में हाई-वोल्टेज मुकाबलाच KKR और SRH के बीच होगी भिड़ंत

ब्रांडवाणी स्पोट्स डेस्क/कोलकाता:  आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। दोनों ही टीमें अपने पहले मुकाबले में हार का सामना कर चुकी हैं, इसलिए इस मैच में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेंगी।

दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के हाथों में है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन संभाल रहे हैं। ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर हाई स्कोरिंग मानी जाती है, लेकिन इस बार पिच पर घास ज्यादा होने की वजह से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, जबकि स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा फायदा नहीं मिल सकता।

दोनों टीमों के बीच head to head मैच

दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 20 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं और 10 मैच सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहे हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर दोनों टीमों के बीच 11 मैच हुए हैं, जिनमें से 8 में कोलकाता को जीत मिली है, जबकि हैदराबाद ने 3 मैच जीते हैं।

इस मुकाबले में कई स्टार खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और कप्तान ईशान किशन अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, फिन एलन, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पर टीम की उम्मीदें टिकी होंगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026  की टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी और उमरान मलिक।

सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026  की टीम

ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार टारमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स और पैट कमिंस।

  • kolkata-kkr-srh-high-voltage-clash
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ग्लासगो में तिरंगा लहराया: 60 किग्रा बॉक्सिंग फाइनल में सचिन सिवाच का जलवा, 3-2 से जीतकर बने चैंपियन

    ग्लासगो: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता