ललगुवां स्कूल में शैक्षणिक लापरवाही पर दो शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकी

खजुराहो, 2 अक्टूबर 2026। शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला ललगुवां में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों के दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर दो शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी पीके रैकवार ने प्राथमिक शिक्षक रागिनी गुप्ता और प्राथमिक शिक्षक एवं एफएलएन प्रभारी सुधा गुप्ता की एक-एक वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं।

निरीक्षण में सामने आई शैक्षणिक गुणवत्ता में कमी

जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को जनविश्वास अभियान के तहत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला ललगुवां का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान एफएलएन विद्यार्थियों से साधारण गणितीय योग कराया गया। कई विद्यार्थी इस सवाल को हल नहीं कर सके, जिसके बाद विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई।

निरीक्षण में शालेय शिक्षक दैनंदिनी में केवल औपचारिक प्रविष्टियां पाए जाने की बात भी सामने आई। इसके अलावा स्कूल परिसर में काई जमा मिली और विद्यार्थियों की उपस्थिति भी कम पाई गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित शिक्षकों के शालेय और प्रभारित दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता पाए जाने पर दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

यह भी पढ़े: मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई

दोनों शिक्षकों को 25 सितंबर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए थे। इसके जवाब में शिक्षकों ने 28 सितंबर को संकुल प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजुराहो के माध्यम से अपना प्रतिवाद प्रस्तुत किया। विभागीय परीक्षण के बाद दोनों शिक्षकों के जवाब को समाधानप्रद नहीं माना गया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी पीके रैकवार ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 10(4) के तहत कार्रवाई की। आदेश के अनुसार रागिनी गुप्ता और सुधा गुप्ता की एक-एक वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से बंद कर दी गई है।

दोनों शिक्षकों को भविष्य में शासकीय दायित्वों का समुचित निर्वहन करने के लिए सचेत भी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इसी तरह की लापरवाही सामने आने पर और कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़े: अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

 

 

  • lalguwan-school-teachers-salary-increment-stopped
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

दिल्ली में PM मोदी से मिले CM मोहन यादव, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता

भोपाल/नई दिल्ली, 2 अक्टूबर 2026। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री…

पन्ना में फिर शुरू हुआ चिता आंदोलन, केन-बेतवा परियोजना को लेकर क्यों नाराज हैं ग्रामीण

पन्ना, 2 अक्टूबर 2026। केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल