मुख्यमंत्री योगी ने किया श्रीराम कथा के भव्य मंच का पोस्टर जारी, आयोजन समिति ने दिया आमंत्रण

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में 1 जून से 9 जून तक आयोजित होने जा रही पूज्यपाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कथा के आयोजन से पहले विधायक डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम मंदिर की अनुकृति पर आधारित भव्य कथा मंच के पोस्टर का विमोचन किया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री को कथा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी भी दी। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में किया जाएगा। कथा प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि कथा स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। साथ ही बंगाल से आए कारीगरों द्वारा व्यास पीठ के पीछे अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर एक भव्य प्रतिकृति तैयार की जा रही है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी।आयोजन समिति का कहना है कि कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डॉ. नीरज बोरा ने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करें और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें। मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान आयोजन समिति के सदस्य राकेश पांडेय, संजीव अग्रवाल, श्यामजी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल और मनोज अग्रवाल भी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने विश्वास जताया कि यह श्रीराम कथा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन साबित होगी।

ये भी पढ़े – नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण: मुख्यमंत्री योगी बोले- अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन राष्ट्र सुरक्षा के लिए आवश्यक हो तो कठोर कदम भी जरूरी

 
 
 
  • lucknow-cm-yogi-released-poster-of-shriram-katha-stage
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना