उन्नाव पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1 लाख के इनामी अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, करोड़ों का माल बरामद

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने ट्रक चालक पर हमला कर गोदरेज कंपनी के 77 फ्रिज और 40 स्प्लिट एसी से भरा कंटेनर लूट लिया था। एसओजी, सर्विलांस और अजगैन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बल्कि लूटा गया कंटेनर और बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार 28 मई को कानपुर के नौबस्ता निवासी ट्रांसपोर्टर राजेश कुमार गुप्ता ने अजगैन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका कंटेनर ट्रक गोदरेज कंपनी के फ्रिज और एसी लेकर आशाखेड़ा से कानपुर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने चालक नीरज कुमार पर हमला कर उसे घायल कर दिया और ट्रक लूटकर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और अजगैन पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने एक्सप्रेसवे और विभिन्न टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने कंटेनर का नंबर बदलकर उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की थी। मूल नंबर की जगह दूसरा नंबर लगाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया।

तकनीकी जांच के दौरान सर्विलांस टीम ने दो मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया, जिनकी लोकेशन लगातार कंटेनर के साथ मिल रही थी। इन नंबरों के आधार पर पुलिस कुशीनगर जिले के कसया कस्बे तक पहुंची। वहां स्थित एक ढाबे पर घेराबंदी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि लूटे गए फ्रिज और एसी अलग-अलग कारोबारियों को बेच दिए गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने कसया स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से 32 फ्रिज बरामद किए। वहीं कई फ्रिज पहले ही आगे बेचे जा चुके थे। पुलिस ने मोतिहारी क्षेत्र से लूटा गया कंटेनर भी बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में ढाबा संचालक विवेक मिश्रा, विकास वाल्मीकि, राजू उर्फ बलिराम सिंह, अविनाश सिंह सहित अन्य शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर गिरोह के मुख्य आरोपी छोट्टन चौधरी की तलाश शुरू की गई। पुलिस को सूचना मिली कि छोट्टन चौधरी नवाबगंज क्षेत्र में मौजूद है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ।

पुलिस ने इस कार्रवाई में लूटा गया कंटेनर, 47 फ्रिज, 40 स्प्लिट एसी समेत कुल 127 इलेक्ट्रॉनिक यूनिट बरामद की हैं। बरामद सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब शेष सामान और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा रिकॉर्ड और मोबाइल सर्विलांस ने अहम भूमिका निभाई। बदमाशों ने नंबर प्लेट बदलकर जांच को भटकाने की कोशिश की थी, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस गिरोह तक पहुंचने में सफल रही। घटना के सफल खुलासे पर पुलिस टीम के लिए घोषित पुरस्कार राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर: तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में मजदूर की बेरहमी से हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए चिता पर जलाया जा रहा था शव; पुलिस ने बरामद किया अधजला शव

 
 
  • truck-fridge-ac-loot-gang-busted-in-unnao-five-arrested-godrej-consignment-recovered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना